Searching...
Saturday, July 23, 2022

UPPSC से नायब तहसीलदार के 107 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

UPPSC से नायब तहसीलदार के 107 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

UPPSC Recruitment 2022:  राज्य सरकार नायब तहसीलदार के 107 पदों पर जल्द भर्ती करने जा रही है। राजस्व विभाग ने इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही खाली होने वाले करीब 20 और पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।


यूपी में नायब तहसीलदार के कुल 1234 पद हैं। इनमें से 617 पद पदोन्नति और इतने ही पद सीधे भर्ती वाले हैं। मौजूदा समय में 117 पद खाली हैं। इनमें से पहले खाली होने वाले 107 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सीधी भर्ती वाले पदों की रिक्तियों के बारे में राजस्व परिषद से जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा शेष पदोन्नति वाले पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व परिषद पदोन्नति वाले पदों को भरने के साथ ही छह माह का प्रशिक्षण कराएगा, जिससे नायब तहसीलदारों के न्यायिक कामों के बारे में जानकारी दी जा सके।

राजस्व निरीक्षक के 2211 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राजस्व निरीक्षक के सभी पद पदोन्नति के हैं। राजस्व निरीक्षक के कुल 4281 पद स्वीकृत हैं। चयन वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में रिक्तियों के आधार पर 1442 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शेष बचे हुए पदों पर जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राजस्व विभाग सभी रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराना चाहता है, जिससे पात्रों को उनका हक मिल सके।

0 comments:

Post a Comment