Searching...
Thursday, July 28, 2022

SSC Delhi Police Constable Exam 2022 Date : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल समेत तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

SSC Delhi Police Constable Exam 2022 Date : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल समेत तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

SSC Delhi Police Constable Exam 2022 Date : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है।


SSC Delhi Police Constable Exam 2022 Date : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर और हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। एसएससी ने नोटिस जारी कर कहा है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पदों पर भर्ती के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को होगी। वहीं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के 850 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को आयोजित होगी।  आपको बता दें कि इन दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। इसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई है। ऑनलाइन चालान 30 जुलाई तक जमा होंगे। आवेदन पत्र में संशोधन और उसका शुल्क जमा करने के लिए दो अगस्त को वेबसाइट खुलेगी।

एसएससी ने इसके अलावा एक विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि की भी घोषणा की है। रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसज कमिश्नर ऑफिस में स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड II के पद के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 2021 का आयोजन 13 अगस्त  2022 को होगा। 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल भर्ती का चयन
कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ दोनों भर्तियों में लिखित परीक्षा पास करने के बाद दौड़ और कदू (फिजकल टेस्ट) की परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।

दिल्ली पुलिस में निकलने वाली आगामी भर्तियां, देखें कैलेंडर
दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई  भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी। 

अगले साल आएगा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एक्जीक्यूटिव भर्ती का नोटिफिकेशन
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

0 comments:

Post a Comment