Searching...
Wednesday, July 27, 2022

SSC CAPF Recruitment 2022: खुशखबरी, सीएपीएफ में होगी 84000 पदों पर भर्ती, जानें CRPF CISF BSF में कितनी-कितनी वैकेंसी

SSC CAPF Recruitment 2022: खुशखबरी, सीएपीएफ में होगी 84000 पदों पर भर्ती, जानें CRPF CISF BSF में कितनी-कितनी वैकेंसी

SSC CAPF Recruitment 2022: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ( सीएपीएफ) में वर्तमान में 84405 पद खाली पड़े हैं। इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरा जाएगा। सरकार ने बुधवार को संसद में यह जानकारी दी।


SSC CAPF Recruitment 2022: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ( सीएपीएफ) में वर्तमान में 84405 पद खाली पड़े हैं। इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरा जाएगा। सरकार ने बुधवार को संसद में यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानन्‍द राय ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि प्रत्येक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में स्वीकृत वैकेंसी की संख्या 10,05,779 है। इसमें से 84405 पर रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन रिक्त पदों को दिसंबर 2023 तक भरने का फैसला लिया है। जीडी कांस्टेबल  ( SSC GD Constable Recruitment ) के 25271 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हो चुका है। सरकार बीएसएफ, सीएपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कदम उठा रही है। 

केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स में 9659, बीएसफ में 19254, सीआईएसफ में 10918, सीआरपीएफ में 29985 और आईटीबीपी में 3187, एसएसबी में 11402 पद खाली हैं। 

बल                  स्वीकृत पद    वैकेंसी
असम राइफल्स    65520    9659
बीएसफ               265277    19254
सीआईएसफ        164124    10918
सीआरपीएफ        324654    29985
आईटीबीपी           88430    3187
एसएसबी             97774    11402
कुल पद               1005779    

केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी उस प्रश्न के जवाब में दी जिसमें उनसे पूछा गया था कि किस सीएपीएफ बल में कितनी वैकेंसी मंजूर है, कितनी खाली है और सरकार ने उनको भरने के लिए क्या क्या कदम उठाए हैं। 

राय ने कहा कि सरकार ने सालाना जीडी कांस्टेबल भर्ती का जिम्मा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सौंप रखा है। इसके अलावा नॉन जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए सभी सशस्त्र बलों और असम राइफल्स को निर्देश दिए गए हैं कि वह समयबद्ध तरीके से इन खाली पदों को भरते रहें।

0 comments:

Post a Comment