Searching...
Wednesday, July 6, 2022

एसएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती

SSC Exam Calendar 2022-23: पीएम मोदी ने निर्देश के बाद एसएससी ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती

SSC GD Constable Notification 2022: खुशखबरी, अब जल्दी जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, ये है नई डेट


एसएससी 15 भर्ती परीक्षाएं कराएगा,कैलेंडर जारी, खबर पढ़े सबसे नीचे

SSC Recruitment Exam Calendar 2022-23: पीएम मोदी के डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने के निर्देश के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार तेज कर दी है।


SSC Exam Calendar 2022-23: पीएम मोदी के डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने के निर्देश के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार तेज कर दी है। एसएससी ने बुधवार को वर्ष 2022-2023 की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें 16 भर्ती परीक्षाओं का जिक्र किया है। इससे पहले आयोग ने दिसंबर 2021 में वर्ष 2022 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। ताजा कैलेंडर में आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2022 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 2022 भर्ती परीक्षाओं को भी शामिल किया है। दिसंबर 2021 के कैलेंडर में ये दोनों शामिल नहीं थे। इसके अलावा ताजा कैलेंडर में देखा जा सकता है कि आयोग ने कांस्टेबल जीडी समेत कई भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन कुछेक महीने पहले निकालने का फैसला किया है। कई भर्ती परीक्षाएं भी पहले कर दी गई हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पीएम मोदी के इस आदेश के एक सप्ताह बाद एसएससी ने 70 हजार अतिरिक्त भर्तियां निकालने का ऐलान किया था। अब एसएससी ने अपनी भर्ती का कैलेंडर संशोधित किया है। अब भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी।

यहां देखें भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

1- कैलेंडर में सबसे पहले MTS Havaldar भर्ती परीक्षा 2021 का जिक्र किया गया है जिसकी परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 
2- इसके बाद बताया गया है कि सेलेक्शन पोस्ट फेज - 10 2022 व सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख परीक्षा 2022 का आयोजन अगस्त 2022 में होगा। इसके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। 
3- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती के आवेदन लिए जा चुके हैं। इसके लिए एग्जाम अक्टूबर 2022 में लिए जाएंगे। 

4- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। आवेदन 29 जुलाई तक लिए जाएंगे और परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। 
5- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी। 

6- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।

7- दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई  भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

8- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

9- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

10.- सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी।

11- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

12- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी। 

13- एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी। 

14- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी। 

15- एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।

16- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।


SSC ने जारी कीं अगस्त में होने वाली CGL व सेलेक्शन पोस्ट समेत 3 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें

SSC CGL , SSC Selection Post Phase 10 Exam 2022: एसएससी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड से 1 अगस्त से 5  अगस्त 2022 के बीच होगा।


SSC CGL , SSC Selection Post Phase 10 Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अगस्त में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। एसएससी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड से 1 अगस्त से 5  अगस्त 2022 के बीच होगा। वहीं कंप्यूटर बेस्ड सीजीएल 2021 टियर-2 का आयोजन 8 अगस्त से 10 अगस्त 2022 के बीच होगा। पेन पेपर मोड बेस्ड सीजीएल 2021 टियर-3 का आयोजन 21 अगस्त 2022 को होगा।

आपको बता दें कि एसएससी ने मई माह में सेलेक्शन पोस्ट फेज-10 के तहत 2065 पदों पर भर्ती निकाली थी। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को इस भर्ती से भरा जाएगा। सबसे अधिक पद ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल इंडिया में डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के हैं। यहां डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड ए के 133 पद हैं। इसके अलावा लैबोरेटरी अटेंडेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, एग्जीक्यूटिव, मेडिकल अटेंडेंट, पर्सनल असिटेंट वैगरह कई तरह के पद हैं। 2065 पदों में से एससी के 248, एसटी 121, ओबीसी 599 पद आरक्षित हैं। 915 पद अनारक्षित हैं। ईडब्ल्यूएस के 182 पद हैं। 

एसएससी सीजीएल 2021 के टियर-1 का रिजल्ट 4 जुलाई को जारी किया गया था। एसएससी ने कहा है कि सीजीएल की फाइनल कटऑफ क्वेश्चन पेपर के साथ 12 जुलाई को जारी की  जाएगी। इसके अलावा सफल व असफल अभ्यर्थियों के मार्क्स भी 12 जुलाई को ही आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी होंगे। उम्मीदवार 12 जुलाई से 1 अगस्त 2022 तक अपने रजिस्टर्ड आईडी व पासवर्ड की मदद से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे।

सीजीएल भर्ती में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में इन पदों पर होगी भर्ती- असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (सीबीआई), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट /सुपरिटेंडेंट, डिविजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट।

SSC GD Constable Notification 2022: खुशखबरी, अब जल्दी जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, ये है नई डेट

पीएम मोदी के आदेश के बाद एसएससी अब जीडी कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्दी निकालेगा। अब एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगले साल फरवरी की बजाय इसी साल दिसंबर में जारी किया जाएगा।

SSC GD Constable Recruitment 2022 : पीएम मोदी के आदेश के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अब जीडी कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्दी निकालेगा। अब एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगले साल फरवरी की बजाय इसी साल दिसंबर में जारी किया जाएगा। एसएससी द्वारा 6 जुलाई 2022 को जारी कैलेंडर के मुताबिक कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी। 

जबकि एसएससी ने दिसंबर 2021 में जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें  कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलना था और परीक्षा के लिए जून 2023 का समय तय किया गया था। 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पीएम मोदी के इस आदेश के बाद एसएससी ने अपनी  भर्ती का कैलेंडर संशोधित किया है। अब भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी।

जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता - 10वीं पास मांगी जाती है। आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष  रखी जाती है। 

शारीरिक योग्यता संबंधी नियम
लंबाई
पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी.
महिला उम्मीदवार - 157 सेमी. 

सीना
पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।
महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।

एसएससी की अन्य भर्ती परीक्षाओं व नोटिफिकेशन की नई तिथियां

- सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी। 

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी। 

- एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी। 

- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी। 

- - एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।

- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। 4  अगस्त 2022 को परीक्षा होगी।

- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

एसएससी 15 भर्ती परीक्षाएं कराएगा, कैलेंडर जारी

लखनऊ/ प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) इस साल अगस्त से लेकर अगले साल मई तक 15 भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें से सर्वाधिक चार अक्तूबर में होंगी। आयोग ने 2022-23 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में आवेदन शुरू होने से लेकर परीक्षा के संभावित माह की जानकारी है।

कैलेंडर के मुताबिक आठ जुलाई को दो भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पहली दिल्ली पुलिस में कांस्टेबिल (ड्राइवर) और दूसरी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबिल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) की है। इन दोनों भर्तियों के लिए 29 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। दोनों भर्तियों की परीक्षा अक्तूबर में होगी। जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर तथा सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती के आवेदन 20 जुलाई से होंगे। चार अगस्त तक आवेदन होंगे। इसकी परीक्षा भी अक्तूबर में होगी।

तीन परीक्षाएं नवंबर में होंगी

एसएससी तीन भर्ती परीक्षाएं नवंबर में करेगा। दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन दस अगस्त से शुरू होंगे। अंतिम तिथि 30 अगस्त होगी।

जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल भर्ती के लिए आवेदन 12 अगस्त से दो सितंबर तक लिए जाएंगे जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एण्ड डी भर्ती 2022 के लिए आवेदन 20 अगस्त से शुरू होगा।

सीजीएल 2022 दिसंबर में होगा

एसएससी की बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा यानी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन 10 सितंबर से शुरू होंगे। एक अक्तूबर तक आवेदन होगा। परीक्षा दिसंबर में कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार इसी माह साइंटिफिक असिस्टेंट इन आईएमडी 2022 की भर्ती परीक्षा भी होगी, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर तीन अक्तूबर तक चलेगी।


सीएचएसएल 2022 की परीक्षा 2023 में होगी

संयुक्त हायर सेकेंड्री स्तरीय भर्ती यानी सीएचएसल 2022 के लिए आवेदन तो इस साल लिए जाएंगे पर भर्ती परीक्षा अगले साल फरवरी या मार्च में होगी। इसके लिए आवेदन पांच नवंबर से चार दिसंबर के बीच लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस में एमटीएस (सिविलियन) के लिए आवेदन सात से 31 अक्तूबर के बीच लिए जाएंगे। इसकी परीक्षा भी अगले साल फरवरी या मार्च में होगी। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में कांस्टेबिल की भर्ती के लिए दस दिसंबर, एमटीएस (नॉन टेक्निकल) 2022 के लिए 25 जनवरी और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबिल (एक्जीक्यूटिव) के लिए दो मार्च से आवेदन लिए जाएंगे। इनकी भर्ती परीक्षाएं अप्रैल या मई 2023 में कराई जाएंगी।

0 comments:

Post a Comment