विभाग में सवा लाख होमगार्डो में करीब पांच हजार महिलाएं
होमगार्ड विभाग में महिलाओं की संख्या काफी कम है। सवा लाख होमगार्डो में करीब पांच हजार ही महिलाएं हैं। अब अन्य विभागों की तरह यहां भी 21 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की जाएगी। बुधवार को यह बात महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने होमगार्ड मुख्यालय में कही। इसके लिए उन्होंने डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला को निर्देश दिए और प्रस्ताव मांगा। मौका था होमगार्ड राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के कार्यक्रम का। 1उन्होंने 18 मंडलों से खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों से मुलाकात की और सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने होमगार्ड जवानों के सुसज्जित देख उनकी तारीफ की। जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड, पुलिस का संबल हैं। पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले होमगार्डो के भत्ताें और वेतन के लिए वह शासन में हर स्तर पर प्रयास करेंगी। वहीं, सुबह कार्यक्रम में पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि होमगार्ड जन सेवा कर रहे हैं। विभाग ने नमामि गंगे यात्र का बीड़ा उठाया था। उसे नमामि गंगे यात्र बहुत ही अच्छी रही। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी टीमों की सराहना कर सबका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान होमगार्ड राज्यमंत्री अनिल राजभर, डीजी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी प्रतियोगिता में विजयी लखनऊ की टीम के साथ महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, होमगार्ड राज्यमंत्री अनिल राजभर, डीजी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला व अन्य ’ जागरणवॉलबॉल खेलते खिलाड़ी ’ जागरणरस्साकशी और कबड्डी में फिर मेरठ ने मारी बाजी, लखनऊ, गोरखपुर और बरेली भी जीता
खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन परेड ग्राउंड में प्रतियोगिता का नजारा बहुत ही रोमांचक था। सबसे पहले रस्साकशी प्रतियोगिता में मेरठ की महिला टीम ने मुरादाबाद को हरा दिया। इसके बाद मेरठ और लखनऊ के बीच कबड्डी हुई। जिसमे फिर मेरठ ने बाजी मारी। वहीं, रस्साकशी में लखनऊ ने बस्ती को हराकर अपनी जीत दर्ज की। मिर्जापुर और बरेली के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में बरेली की टीम जीती। बनारस और गोरखपुर टीम के बीच हुए रस्साकशी मुकाबले में बनारस ने जीत हासिल की। झांसी और आगरा के बीच हुए मैच में आगरा टीम जीती। आजमगढ़ और बस्ती के बीच हुए मुकाबले में आजमगढ़ की टीम भारी पड़ी। देवीपाटन और चित्रकूट में हुई प्रतियोगिता में चित्रकूट ने बाजी मारी। वहीं, फैजाबाद और गोरखपुर की टीम ने भी अपनी विजय पताका फहराई।
0 comments:
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.