Searching...
Monday, February 19, 2018

युवाओं के लिए खुशखबरी : जुड़ेंगे देशभर के सभी सेवायोजन कार्यालय, ऑनलाइन पंजीयन संग नौकरी का मौका

5:23:00 PM

युवाओं के लिए खुशखबरी जुड़ेंगे देशभर के सभी सेवायोजन कार्यालय, सूबे के 20 लाख बेरोजगारों को होगा फायदायुवाओं के लिए खुशखबरी जुड़ेंगे देशभर के सभी सेवायोजन कार्यालय, सूबे के 20 लाख बेरोजगारों को होगा फायदा

यदि आप बेरोजगार हैं और आप अपना पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में कराना चाहते हैं तो अब आपको कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यही नहीं आप नौकरी के लिए सीधे आवेदन भी कर सकेंगे। यह संभव होगा, सेवायोजन की वेबसाइट या ‘सेवायोजन एप’ से।

श्रम व सेवायोजन विभाग तथा एनएचआरडीएन (राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास नेटवर्क) में देशभर की 12,000 मल्टीनेशनल कंपनियां पंजीकृत की गई हैं। करार होने से कंपनियों में रिक्तियों की जानकारी सीधे सेवायोजन के वेबवोर्टल पर आएगी। बेरोजगार अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन करेगा। इससे राजधानी समेत प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत 68 लाख बेरोजगारों में से 25 से 40 वर्ष के बीच के 20 लाख बेरोजगारों को लाभ होगा। ऑनलाइन पंजीयन के बाद अब आपको दस्तावेजों की जांच के लिए सेवायोजन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सीधे ही आपका पंजीयन हो जाएगा।

पंजीकृत बेरोजगारों को ही मिलेगा लाभ : सेवायोजन विभाग ने बेरोजगारों की संख्या का सही आकलन करने के लिए बेरोजगारों को ऑनलाइन पंजीयन कराने की व्यवस्था और दुरुस्त की है। बेरोजगार सेवायोजन विभाग के पोर्टल सेवायोजन.यूपी.एनआइसी.कॉम पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। वेबसाइट में नौकरी के मीनू पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

सभी सेवायोजन कार्यालय को जोड़ने की कवायद चल रही है। जुड़ते ही बेरोजगारों को लाभ मिलने लगेगा। पंजीकृत बेरोजगारों को बिना किसी भागदौड़ के वेबपोर्टल के माध्यम से घर बैठे नौकरी की जानकारी मिल जाएगी। पंजीयन की ऑनलाइन व्यवस्था बेरोजगारों की दौड़ को कम करेगा। राजेंद्र प्रसाद, निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन

0 comments:

Post a Comment