Searching...
Friday, December 16, 2022

UPSESSB : संशोधित हो सकता चार मंडलों का प्रधानाचार्य भर्ती परिणाम

UPSESSB : संशोधित हो सकता चार मंडलों का प्रधानाचार्य भर्ती परिणाम

◆ परिणाम के विरुद्ध प्रत्यावेदन पर चयन बोर्ड में रुका है पैनल 
◆कुछ विद्यालयों के अधियाचन में गाड़ी के कारण हुई त्रुटि


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के अधियाचन में जिला विद्यालय निरीक्षकों की गलती के कारण घोषित परिणाम संशोधित हो सकता है। यह स्थिति विद्यालय का वर्ग गलत भेजने के कारण हुई है। इस त्रुटि के कारण कहीं हाईस्कूल स्तर के विद्यालय में इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्यों का चयन हो गया है तो कहीं इसके उलट हुआ है। इसका निराकरण चयन बोर्ड कर रहा है। निराकरण होने पर उन चार मंडलों के परिणाम में आंशिक परिवर्तन हो सकता है, जिनका पैनल अभी जारी नहीं हुआ है।


चयन बोर्ड ने 632 पढ़ें के लिए 13 नवंबर को परिणाम घोषित किया था। इसके बाद प्रयागराज, देवीपाटन अलीगढ़ और वाराणसी मंडल के परिणाम पर कुछ आपत्तियों के साथ चयन बोर्ड को प्रत्यावेदन भेजा गया। प्रयागराज में हाईस्कूल स्तर के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट कालेज स्तर के प्रधानाचार्य का चयन हो जाने पर प्रत्यावेदन दिया गया है। इसी तरह अन्य मंडलों से भी प्रत्यावेदन मिलने पर चयन बोर्ड ने इन मंडलों के आंशिक पैनल रोककर अन्य मंडलों के पैनल छह दिसंबर को जारी कर दिए। परिणाम को लेकर मिले प्रत्यावेदनों का निस्तारण किया जा रहा है। पैनल रुके विद्यालय के लिए चयनित प्रधानाचार्यों के मुताबिक हाईस्कूल के स्तर के विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर के प्रधानाचार्य भेजने की त्रुटि को चयन बोर्ड सुधारेगा। इसी तरह अन्य मामलों का निस्तारण करने में परिणाम संशोधित हो सकता है। इसमें मेरिट क्रम में परिवर्तन होने पर दूसरी व तीसरी वरीयता पर चयनित कुछ अभ्यर्थी मेरिट से बाहर भी हो सकते है। इसके अलावा इस भर्ती को लेकर आगरा, मीरजापुर के कुछ तदर्थं प्रधानाचार्य सहित कुछ अन्य ने साक्षात्कार को लेकर अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं, जिस पर हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

0 comments:

Post a Comment