Searching...
Saturday, December 31, 2022

1157 चयनित, 234 इंजीनियर भी बनेंगे एसआई और एएसआई, दरोगा और एएसआई (लिपिक) भर्ती 2021 का अंतिम (लिपिक) भर्ती - 2 परिणाम घोषित

1157 चयनित, 234 इंजीनियर भी बनेंगे एसआई और एएसआई, दरोगा और एएसआई (लिपिक) भर्ती 2021 का अंतिम (लिपिक) भर्ती - 2 परिणाम घोषित

लखनऊ : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय ), पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सतर्कता, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) सतर्कता और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) सीधी भर्ती 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1329 पदों के सापेक्ष 1157 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में 234 इंजीनियर भी शामिल हैं, जो बीटेक और बीई करने के बाद एसआई व एएसआई रैंक पर भर्ती हुए हैं। पात्र अभ्यर्थियों के उपलब्ध न होने के कारण कुछ पद रिक्त रखे गए हैं। भर्ती बोर्ड ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 295, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सतर्कता के 32, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 624, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) सतर्कता के 20 और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 358 पदों (कुल 1329) के लिए चार और पांच दिसंबर 2021 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। 1329 पदों के लिए 66,832 आवेदन मिले थे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि इस भर्ती में शासन द्वारा तय आरक्षण के नियमों का पालन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में सबसे अधिक 137 अभ्यर्थी मुरादाबाद मंडल के हैं। इसके बाद 131 अभ्यर्थी लखनऊ मंडल के शामिल हैं। लखनऊ जिले से 70 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं सबसे कम 18 अभ्यर्थियों का चयन देवीपाटन मंडल से हुआ है।


उन्होंने बताया कि भर्ती बोर्ड ने लिपिक संवर्ग में नए 545 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा भी पुलिस के विभिन्न पदों पर करीब 40 हजार भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


सब इंस्पेक्टर समेत 1329 पदों पर भर्ती परिणाम घोषित
 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 20, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 32 तथा पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।

पदवार चयन परिणाम भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http//www.uppbpb.gov.in पर शनिवार को देरा रात अपलोड कर दिया गया। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तिथि सबमिट करके अपना प्राप्तांक भी देख सकते हैं। यह चयन परिणाम नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा कराए जाने वाले अभ्यर्थी के चिकित्सीय परीक्षण तथा उसके शैक्षिक योग्यता, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच और चरित्र सत्यापन में उपयुक्तता के अधीन होगा।

इस पदों पर के लिए बोर्ड को कुल 66832 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आनलाइन लिखित परीक्षा में 38686 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा के अनुसार पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 158 और उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 16 पद रिक्त रह गए।

18 सब इंस्पेक्टर प्रोन्नत

लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्य कार्यरत 18 पुलिसकर्मियों को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। यह आदेश पहली जनवरी 2023 से प्रभावी हो गया है। प्रोन्नति का लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment