Searching...
Wednesday, December 14, 2022

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 9.79 लाख पद अभी खाली

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 9.79 लाख पद अभी खाली

नई दिल्ली : केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा में कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 9.79 लाख पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि खाली पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है। इन्हें केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों या संगठनों की आवश्यकता के आधार पर भरा जाता है। सरकार ने खाली पदों को समय से भरने के लिए निर्देश जारी किये हैं।

0 comments:

Post a Comment