Searching...
Monday, November 14, 2022

SSC Exam : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 17 व 18 नवंबर को, 1.70 लाख पंजीकृत

SSC Exam : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 17 व 18 नवंबर को, 1.70 लाख पंजीकृत

SSC Exam : कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2022 परीक्षा 17 व 18 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। मध्य क्षेत्र में 170320 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से उत्तर प्रदेश और बिहार के 18 शहरों में 86 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा तीन पालियों सुबह नौ से 11, एक से तीन और पांच से सात बजे की पाली में कराई जाएगी।


एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है। आगरा में 12978, अलीगढ़ 2760, आरा 1380, बरेली 6075, भागलपुर 2772, धनबाद 4140, गोरखपुर 5634, झांसी 3288, कानपुर 18148, लखनऊ 26224, मेरठ 8337, मुरादाबाद 2814, मुजफ्फरपुर 10000, पटना 27852, प्रयागराज 10280, पूर्णिया 2784, रांची 3300 व वाराणसी में 21554 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची (झारखंड) के दो केंद्रों की परीक्षा भी मध्य क्षेत्र के देखरेख में होगी।

0 comments:

Post a Comment