Searching...
Wednesday, November 2, 2022

लखनऊ में 589 आशा कार्यकर्त्रियों की होगी भर्ती

लखनऊ में 589 आशा कार्यकर्त्रियों की भर्ती होगी

लखनऊ। लोगों की सेहत संवारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अहम कदम उठाया है। महिलाओं से लेकर बच्चों की सेहत का खयाल रखने के लिए शहर में 589 आशा की तैनाती होगी। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से भर्ती को मंजूरी मिल गई है।



लखनऊ : लोगों की सेहत संवारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अहम कदम उठाया है। महिलाओं से लेकर बच्चों की सेहत का खयाल रखने के लिए शहर में 589 आशा की तैनाती होगी। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से भर्ती को मंजूरी मिल गई है। पदों के सृजन के बाद अधिकारियों ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किस इलाके में कितनी आशा की जरूरत है। उसका खाका भी तैयार किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में 1485 आशा की तैनाती है। अभी शहरी क्षेत्र में 532 आशा काम कर रही हैं। आबादी के लिहाज से आशा की संख्या कम है। लंबे समय से आशा की भर्ती की कवायद चल रही थी। एनएचएम ने जद्दोजहद के बाद 589 आशाओं की भर्ती को मंजूरी दे दी है।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ का विस्तार तेजी से हो रहा है। आबादी में भी इजाफा हो रहा है। 200 से 500 की आबादी पर एक आशा की तैनाती का नियम है। ऐसे में संस्थागत प्रसव, बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण, फैमली प्लानिंग, गर्भवती महिलाओं की सेहत का खयाल रखना चुनौती बन गया था। शहरी क्षेत्र में आठ नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। 52 हेल्थ पोस्ट सेंटर हैं। इनके तहत तैनाती की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment