Searching...
Wednesday, November 9, 2022

SSC : दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती की आंसर-की जारी, 12 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

SSC : दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती की आंसर-की जारी, 12 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति




एसएससी ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) भर्ती 2022 के हुई लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है। अगर किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो 12 नवंबर 2022 शाम 5 बजे तक उस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2022 को किया गया था। 

मध्य क्षेत्र (यूपी और बिहार) से परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 1,96,717 अभ्यर्थियों में से 82840 (42.11 फीसदी) उपस्थित हुए थे। 1,13,877 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती परीक्षा की आंसर-की पहले ही हो चुकी है जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती परीक्षा की आंसर-की पिछले सप्ताह जारी कर दी थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया था।  यह भर्ती परीक्षा 10 से 20 अक्टूबर तक कराई गई थी। देशभर में 23,58,535 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था।

0 comments:

Post a Comment