Searching...
Friday, November 11, 2022

राहत : नौ साल बाद आने लगा प्रधानचार्य भर्ती का परिणाम

प्रधानाचार्य भर्ती 2013  : नौ साल तक परिणाम का इंतजार, अब चार महीने तक ही संभालेंगे पदभार


सालों से प्रधानाचार्य बनने का सपना संजोए इन शिक्षकों में कुछ ऐसे भी हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कुछ शिक्षक सत्र लाभ पर चल रहे हैं। ऐसे में वह अब महज कुछ माह के लिए ही प्रधानाचार्य बनेंगे।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आखिरकार नौ साल बाद प्रधानाचार्य 2013 भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। सालों से प्रधानाचार्य बनने का सपना संजोए इन शिक्षकों में कुछ ऐसे भी हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कुछ शिक्षक सत्र लाभ पर चल रहे हैं। ऐसे में वह अब महज कुछ माह के लिए ही प्रधानाचार्य बनेंगे। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 632 पदों के लिए 2013 में विज्ञापन में जारी हुआ था।


इसके बाद प्रक्रिया अधर में लटक गई। कोर्ट के दखल के बाद चयन बोर्ड ने जनवरी 2022 में फिर से प्रक्रिया शुरू की। अप्रैल-मई में साक्षात्कार हुए। आखिरकार रविवार को परिणाम घोषित किया गया। इसमें सीएवी इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. मदन गोपाल मिश्र का चयन लखनऊ, कानपुर, मेरठ और देवीपाटन चारों मंडलों में प्रथम स्थान पर हुआ है। 


लेकिन वह जन्मतिथि 25 जून 1960 के लिहाज से सेवानिवृत्त (62) हो चुके हैं। उन्हें सत्र लाभ मिला हुआ है। ऐसे में अब वह महज चार माह ही प्रधानाचार्य का पदभार संभालेंगे। वह 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। डॉ. मदन गोपाल का कहना है कि परिणाम समय से घोषित हुआ होता तो वह कई साल प्रधानाचार्य रहते। लेकिन अब केवल ग्रेड-पे का ही लाभ मिलेगा।



राहत : नौ साल बाद आने लगा प्रधानचार्य भर्ती का परिणाम

http://www.upsessb.org/ पर जाकर देखें समस्त रिजल्ट

 
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य भर्ती-2013 का परिणाम लगभग नौ साल बाद घोषित करना शुरू कर दिया है।


शुक्रवार को बोर्ड ने बैठक कर कानपुर मंडल का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें उन पदों का रिजल्ट नहीं घोषित किया गया हैं जिनका मामला कोर्ट में विचारधीन है। इंटर बालक वर्ग में 32 पदों के सापेक्ष 28 का चयन, इंटर बालिका वर्ग 6 पद के सापेक्ष 5, हाईस्कूल बालक वर्ग में 33 पदों के सापेक्ष 32, हाई स्कूल बालिका वर्ग 4 पदों के सापेक्ष 4 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

विदित हो कि चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य के 632 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन वर्ष 2013 में निकाला था। आवेदन लिए जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ गई थी। भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर कुछ अभ्यर्थियों ने जल्दी भर्ती शुरू कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट की सख्ती के बाद चयन बोर्ड ने वर्ष 2022 में भर्ती प्रक्रिया तेज की। आवेदन पत्रों को आनलाइन कराने के बाद चयन बोर्ड ने साक्षात्कार कराया, चूंकि चयन बोर्ड में उस समय कार्यरत पांच सदस्यों का कार्यकाल आठ अप्रैल, 2022 को समाप्त होना था, ऐसे में तेजी से 30 मार्च तक साक्षात्कार संपन्न कराया गया।

0 comments:

Post a Comment