Searching...
Friday, September 23, 2022

SSC : स्टेनोग्राफर ग्रेड - सी, डी स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित, 2209 सफल, 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक अभिलेखों का सत्यापन

SSC : स्टेनोग्राफर ग्रेड - सी, डी स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित, 2209 सफल, 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक अभिलेखों का सत्यापन

रिक्त पदों पर केंद्र के 842 विभागों में होगी नियुक्ति

प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को स्टेनोग्राफर ग्रेड- सी और डी परीक्षा- 2020 स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 2209 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों का 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों में अभिलेख सत्यापन होगा। राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट के आधार पर रिक्त पद के सापेक्ष अंतिम रूप से चयन होगा।


केंद्र सरकार के आठ विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 85 और 31 विभागों में ग्रेड डी के 757 पद खाली हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा 2020 के माध्यम से कुल 842 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ओर से लिखित परीक्षा कराई गई। उसमें सफल ग्रेड सी के लिए 3608 और ग्रेड डी के लिए 13445 अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 20 और 21 जून 2022 को कराया गया था। स्किल टेस्ट का परिणाम एसएससी ने घोषित किया है। इसमें ग्रेड सी के लिए 227 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल में एससी वर्ग के 35, एसटी के नौ, ओबीसी के 91, ईडब्ल्यूएस के 32, अनारक्षित के 54, ओएच (अस्थि दिव्यांग) के दो और वीएस (दृष्टिबाधित) वर्ग के चार हैं। ग्रेड डी में 1982 सफल हुए हैं। एससी वर्ग के 354, एसटी के 133, ओबीसी के 649, ईडब्ल्यूएस के 280, अनारक्षित के 479, पूर्व सैनिक के नौ, ओएच के 48, वीएच के 24 और अन्य दिव्यांग वर्ग के छह अभ्यर्थी हैं। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव सचान ने बताया कि 28 सितंबर को प्राप्तांक और कट आफ जारी होगा। उसे 10 अक्टूबर तक वेबसाइट पर देख सकेंगे। 534 अभ्यर्थी यूपी और बिहार के सफल हुए हैं। इनके अभिलेखों का सत्यापन 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक प्रयागराज में किया जाएगा। एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर इनका बुलावा पत्र जारी होगा।

0 comments:

Post a Comment