Searching...
Sunday, September 11, 2022

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: यूपी में लेखपाल की नई भर्ती की तैयारी, जानें कितनी वैकेंसी के आसार

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: यूपी में लेखपाल की नई भर्ती की तैयारी, जानें कितनी वैकेंसी के आसार

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: लेखपाल के 8085 पदों के परिणाम के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) लेखपाल की 4500 भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल सकता है। जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।



UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में नई लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वर्तमान में लेखपाल के 8085 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आना बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि परिणाम के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) लेखपाल की 4500 भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल सकता है। आयोग ने इन रिक्त पदों पर भर्ती कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में इस साल 4443 लेखपालों की रिवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन के चलते लेखपाल के करीब साढ़े चार हजार पद खाली हो गए हैं। मंडल में लेखपाल की कुल रिक्तियों के आधार पर अधियाचन राजस्व परिषद को जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब जल्द ही लेखपाल 8085 भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा है।  आपको बता दें कि आयोग ने 31 जुलाई को हुई लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की आंसर की 1 अगस्त को जारी कर दी थी। नतीजे  आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जल्द जारी किए जा सकते हैं। 7 अगस्त तक आसंर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख थी, इसके बाद आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

यह भर्ती परीक्षा  8085 पदों को भरने के लिए ली जा रही है। इस परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, PET के स्कोर के आधार पर   2,47,667 उम्मीदवार को शार्टलिस्ट किया गया था, UPSSSC PET के आधार पर शार्टलिस्ट किए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठे थे, इसके बाद अब आंसर की के बाद नतीजे जारी होंगे। यूपीएसएसएससी राजस्व लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई को 12 जिलों के 501 केंद्रों पर हुई है। इसमें 2.47 लाख परीक्षार्थी शामिल होने थे।


लेखपाल के साढ़े चार हजार पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू

◆ इस साल दो बार हुई प्रोन्नति से बड़ी संख्या में खाली हुए पद

◆ राजस्व परिषद ने वर्ष 2022-23 तक की रिक्तियों का सभी मंडलों से मांगा ब्योरा



लखनऊ : प्रदेश में इस वर्ष 4443 लेखपालों की राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के कारण लेखपाल संवर्ग के लगभग साढ़े चार हजार पद खाली हो गए हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती कराने की तैयारी है।

प्रदेश में लेखपाल के 30827 पद सृजित हैं। राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में राजस्व निरीक्षक के पद पर 1222 लेखपालों की प्रोन्नति इस वर्ष अप्रैल में की थी। इस प्रोन्नति के बाद प्रदेश में लेखपाल के 19509 पद भरे जबकि 11328 पद खाली थे। इन 11328 पदों में से 8085 पदों पर भर्ती के लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा करा चुका है। इन पदों पर भर्ती पूरी संपन्न हो भी जाती है, तो भी 3243 पद खाली रहेंगे। इस बीच राजस्व परिषद ने बीते अगस्त में चयन वर्ष 2021-22 में 1221 और लेखपालों को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति किया गया है। राजस्व निरीक्षक के पद पर हुई प्रोन्नति के बाद लेखपाल संवर्ग के अब 4463 पद खाली हो गए हैं। लेखपाल का संवर्ग मंडलीय संवर्ग है।

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया ने सभी मंडलायुक्तों से कहा है कि चयन वर्ष 2020-21 व 2021-22 के साथ ही चयन वर्ष 2022-23 का अधियाचन भी उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाना है। इसलिए मंडल में लेखपाल पद की कुल रिक्तियों के आधार पर अधियाचन राजस्व परिषद को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

0 comments:

Post a Comment