Searching...
Tuesday, September 20, 2022

पुलिस रेडियो संवर्ग में ढाई हजार पदों पर भर्ती जल्द, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुरू की प्रक्रिया, ओएमआर बेस्ड ऑफलाइन होगी लिखित परीक्षा

पुलिस रेडियो संवर्ग में ढाई हजार पदों पर भर्ती जल्द, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुरू की प्रक्रिया, ओएमआर बेस्ड ऑफलाइन होगी लिखित परीक्षा

लखनऊ : उप्र पुलिस रेडियो संवर्ग के करीब ढाई हजार पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती कराने के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


भर्ती बोर्ड के मुताबिक पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों, सहायक परिचालक के 1374 पदों और प्रधान परिचालकों के 936 पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। इन तीनों पदों के लिए ओएमआर बेस्ड ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट के जरिए रिक्वेस्ट फॉर कोटेशन (आरएफक्यू) जारी कर दिया है। आरएफक्यू से संबंधित क्वेरी 26 सितंबर तक मांगी गई है। 6 अक्तूबर को कार्यदायी संस्था के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निविदाएं ली जाएंगी।

मृतक आश्रित कोटे में 11 अभ्यर्थियों का चयन भर्ती बोर्ड ने मृतक आश्रित कोटे के आरक्षी के 23 पदों में से 11 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया है। चयनित अभ्यर्थियों का अब प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के बाद इन्हें तैनाती दी जाएगा।

0 comments:

Post a Comment