पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर की होगी सीधी भर्ती
534 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 245 खिलाड़ियों का चयन परिणाम जारी
सिपाही के पद पर 245 कुशल खिलाड़ियों का चयन परिणाम घोषित
नकल माफिया पर अंकुश के लिए हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी परीक्षा
लखनऊ। पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया के लिए कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं।
नकल माफिया पर अंकुश 1 लगाने और परीक्षा में सेंध से बचने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 872 और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हाइब्रिड मोड पर कराई जाएगी। | इसके तहत अभ्यर्थियों से आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे, लेकिन परीक्षा ऑफलाइन होगी।
वहीं, सिपाही के पद पर 534 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को भर्ती बोर्ड ने 245 खिलाड़ियों का चयन परिणाम जारी कर दिया। इसमें खेलों की 12 विधाओं में 164 पुरुष एवं 81 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वाटर स्पोट्र्स में सर्वाधिक 42 पुरुष खिलाड़ियों तथा कुश्ती में 18 महिलाओं का चयन हुआ है।
इससे पहले 28 मार्च को 234 खिलाड़ियों का चयन परिणाम जारी हुआ था। बता दें, सिपाही के 345 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती का अधियाचन भी भर्ती बोर्ड को भेजा जा चुका है। जल्द ही, इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं, मृतक आश्रितों की भर्ती का चयन परिणाम भी जारी किया गया है। इसके तहत आरक्षी से लेकर फायरमैन के कुल 45 पदों पर भर्ती की गई है।
0 comments:
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.