Searching...
Friday, May 12, 2023

यूपी में सिपाहियों की खेल कोटे से जून से होगी भर्ती

यूपी में सिपाहियों की खेल कोटे से जून से होगी भर्ती 

लखनऊ : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 345 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के तहत 345 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जून माह में भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 318 और विशेष सुरक्षा बल में कांस्टबेल के 27 पदों को मिला कर कुल 345 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन बोर्ड को प्राप्त हो गया है। खेल कोटे में कांस्टेबल के 234 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। इनमें 10 पुरुष खेल विधाओं और नौ महिला खेल विधाओं के सापेक्ष कुशल खिलाड़ी शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment