Searching...
Wednesday, May 3, 2023

आठ महीने में पूरी होगी सीजीएल भर्ती, बनेगा रिकार्ड

आठ महीने में पूरी होगी सीजीएल भर्ती, बनेगा रिकार्ड

◆ अगले हफ्ते आ सकता है सीजीएल-22 का अंतिम परिणाम

◆ सितंबर-अक्टूबर 2022 में लिया गया था आनलाइन आवेदन



प्रयागराज : प्रदेश और केंद्र सरकार के भर्ती आयोगों में चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने की होड़ लगी है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) भर्ती-2022 का परिणाम 10 महीने में जारी करके रिकार्ड बनाया है। अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा -2022 को आठ महीने में पूरा करने की तैयारी में है। इसका परिणाम अंतिम परिणाम अगले हफ्ते जारी किया जा सकता है। यह पहली बार होगा कि सीजीएल की भर्ती इतने कम समय में पूरी होगी।

सीजीएल के जरिए केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती होती है। यह भर्ती पहले करीब दो वर्ष में पूरी होती थी। इसमें चार परीक्षाएं होती थी, लेकिन इस बार भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के लिए इसे आनलाइन दो परीक्षाओं में ही समेट दिया गया। यही नहीं, इस भर्ती में पहली बार 36012 रिक्त पद हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए सितंबर-अक्टूबर 2022 में आनलाइन आवेदन लिया गया था। इसमें देशभर से 31 लाख आवेदन आए थे। एसएससी ने इसकी टियर-1 परीक्षा दिसंबर 2022 में करवाई थी। उसका परिणाम करीब दो महीने में नौ फरवरी 2023 को जारी कर दिया गया और उसमें 3.60 लाख अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसकी टियर-2 परीक्षा दो से सात मार्च तक कराई गई।

इसी के साथ ही परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो गई। इसका परिणाम लगभग तैयार है। पांच मई तक विभागों का विकल्प लिया जा रहा है। उसके हफ्ते भर बाद अंतिम परिणाम जारी किया जा सकता है। चयनितों के प्रमाण पत्रों की जांच नियुक्ति देने वाले विभाग करेंगे। इस तरह यह भर्ती आठ महीने में पूरी हो जाएगी और यह रिकार्ड बनेगा।

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.