रेलवे ने 32,000 अतिरिक्त पदों पर भर्तियां निकालीं
नई दिल्ली : रेलवे ने 32,000 अतिरिक्त पदों पर नियमित भर्ती का फैसला लिया है। इस तरह अब 1,32,646 पदों को विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से भरा जाएगा। इनमें से अकेले 62,907 पद ग्रुप-डी यानी सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित हैं। यह जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी। गोयल ने कहा कि इस समय रेलवे में 99,000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को ही 32,000 अतिरिक्त पदों को अधिसूचित किया गया है। इस तरह विभाग में अब 1,32,646 पदों पर नियमित भर्तियां होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे चालू वित्तीय वर्ष में 7,000 करोड़ की मशीनरी खरीदने जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment