सहायक लेखाकार व लेखाकार परीक्षक पदों के साक्षात्कार 28 से
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : सपा शासन में निकली गई सम्मिलित सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा-2016 के साक्षात्कार 28 अगस्त से शुरू होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। इसकी लिखित परीक्षा सपा शासन में ही संपन्न कराई गई थी। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद मार्च 2017 में साक्षात्कार स्थगित कर दिए थे। इस परीक्षा के तहत 2712 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग के सचिव अरविंद कुमार चौरसिया के अनुसार साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। सहायक लेखाकार के 1905 पदों को साक्षात्कार से मुक्त रखा गया है लेकिन उन्हें नियत तिथियों पर आकर अपने अभिलेख दिखाने होंगे। इसमें ओ लेवल सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य है। ग्रुप सी के सहायक कोषागार लेखाकार निदेशक कोषागार के 540 पदों का परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। इसलिए इस भर्ती के साक्षात्कार तो लिए जाएंगे लेकिन परिणाम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही घोषित किया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment