Searching...
Sunday, May 31, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट में RO, ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 541 रिक्तियों पर होंगे आवेदन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में RO, ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 541 रिक्तियों पर होंगे आवेदन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समीक्षा अधिकारी (Review Officer), सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer) तथा कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें समीक्षा अधिकारी के 136, सहायक समीक्षा अधिकारी के 380 तथा कंप्यूटर असिस्टेंट के 25 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होकर 21 जून 2026 तक चलेगी, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई है। 

जारी विज्ञापन के अनुसार समीक्षा अधिकारी पद के लिए वेतनमान लेवल-8 (₹47,600 से ₹1,51,100), सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए लेवल-7 (₹44,900 से ₹1,42,400) तथा कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए लेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100) निर्धारित किया गया है। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष तथा कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। 

भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य रखी गई है। इसके साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/डिग्री अथवा NIELIT/DOEACC का ‘O’ लेवल या CCC प्रमाणपत्र आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री और वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति भी मांगी गई है। 

हाईकोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र और विस्तृत चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ कंप्यूटर दक्षता और कौशल परीक्षण भी शामिल किए जाने की संभावना है। 

अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आरक्षण नियम तथा ऑनलाइन आवेदन संबंधी जानकारी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


0 comments:

Post a Comment