दरोगा भर्ती के लिए अभिलेखों की जांच, परीक्षण 15, 16 व 17 जून को, जून के अंतिम सप्ताह में दौड़ कराने की तैयारी
हर जिले की पुलिस लाइन में 15, 16 व 17 जून को होगी परीक्षा
भर्ती बोर्ड जून के अंतिम सप्ताह में कर रहा दौड़ कराने की तैयारी
लखनऊ। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) 15, 16 व 17 जून को होगा। दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से अंकों की श्रेष्ठता तथा आरक्षण नीति के आधार पर श्रेणीवार पदों के अनुरूप लगभग 2.7 गुना अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड डीवी-पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों की दौड़ जून के अंतिम सप्ताह में कराने की तैयारी कर रहा है। भर्ती बोर्ड ने पहले मई के तीसरे सप्ताह में डीवी, पीएसटी कराने की तैयारी की थी। अब 15, 16 व 17 जून को सभी जिलों में स्थित पुलिस लाइन में इसका आयोजन होगा।
डीवी, पीएसटी का प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से लगभग सात दिन पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। भर्ती बोर्ड ने इसके साथ ही दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) को लेकर भी विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

0 comments:
Post a Comment