सहायक लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन शुरू, 14 जून तक आवेदन का मौका
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थी 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे में नियुक्ति मिलेगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट आरआरबी प्रयागराज पर आवेदन की प्रक्रिया होगी। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल के साथ आईटीआई निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक भी आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इसमें प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1), मुख्य परीक्षा (सीबीटी-2) और कौशल परीक्षा शामिल होगा।
0 comments:
Post a Comment