पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2 से 9 जून तक, मॉक टेस्ट के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने जारी किया लिंक
इस बार प्रवेश परीक्षा में 4.25 लाख छात्र-छात्रा होंगे शामिल
लखनऊ। प्रदेश के राजकीय व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी जेईई) दो से नौ जून के बीच आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में स्थित 175 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) माध्यम से होगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में होगी। इसमें सुबह 8 से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 से 2:30 बजे तक तथा शाम 4 से 06:30 बजे तक की पाली निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र जल्द ही परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस साल परीक्षा के लिए 425210 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
0 comments:
Post a Comment