लेखपाल भर्ती में 7994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थी दावेदार, पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कटआफ जारी
मुख्य परीक्षा की तिथि जल्द होगी तय 100 अंक का होगा प्रश्नपत्र
लखनऊ: राजस्व परिषद के अधीन लेखपाल के रिक्त 7994 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) के अंकों के आधार पर कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों के परिणाम और कटआफ अंकों को अनुमोदित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
आयोग के अनुसार, पीईटी में शून्य या उससे कम व नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। भर्ती नियमों के अनुसार रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है। समान अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को कटआफ में शामिल किया गया है। इसमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कटआफ 55.12, अनुसूचित जनजाति की 47.50, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित की 38.63 और उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी में कटआफ 1.01 है। पीईटी के नार्मलाइज्ड स्कोर (औसत अंक) के आधार पर तैयार कटआफ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुख्य परीक्षा की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी। अब लेखपाल भर्ती में जुटे अभ्यर्थियों को गंभीरता से अपनी तैयारी में जुट जाना चाहिए। लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा।
टंकण परीक्षा में 26,318 अभ्यर्थी सफल विभिन्न विभागों के अधीन कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक ग्रेड-3 के कुल 5370 पदों की भर्ती में टंकण परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों में से 26,318 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा में सफल घोषित किए गए है। आयोग के अनुसार, लिखित परीक्षा के बाद 90,336 अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा पिछले वर्ष 23 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच आयोजित हुई थी। सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
अभ्यर्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखी गई है। भारतीय इतिहास, राजव्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था, ग्राम्य समाज, समसामयिक घटनाएं, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, सामान्य हिंदी के अलावा कंप्यूटर व उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
0 comments:
Post a Comment