Searching...
Thursday, February 5, 2026

पीईटी से लेखपाल बनने की होड़, 7,994 पदों पर भर्ती के लिए 8.90 लाख आवेदन, दो घंटे की लिखित परीक्षा में 100 नंबर का रहेगा प्रश्नपत्र

पीईटी से लेखपाल बनने की होड़, 7,994 पदों पर भर्ती के लिए 8.90 लाख आवेदन, दो घंटे की लिखित परीक्षा में 100 नंबर का रहेगा प्रश्नपत्र

7,994 पदों पर होनी है भर्ती, एक पद पर 111 दावेदार

लखनऊउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से राजस्व परिषद के नियंत्रणाधीन लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) उत्तीर्ण कुल 8.90 लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है। इस तरह एक पद के लिए औसतन 111 से अधिक अभ्यर्थी मैदान में हैं।


लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन में संशोधन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार फरवरी निर्धारित थी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई। हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे पीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए हैं, जो अब आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ अभ्यर्थियों का आरोप है कि अंतिम समय में आयोग की वेबसाइट कई बार क्रैश हो गई, जिसके कारण वे आवेदन नहीं कर सके। 

वहीं, आयोग ने वेबसाइट में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से इन्कार किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु
 रही और सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को पर्याप्त अवसर दिया गया। 

लेखपाल भर्ती की परीक्षा एक ही प्रश्नपत्र में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए दो घंटे का समय निर्धारित होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। फिलहाल, परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। पीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आने वाले एक-दो महीनों में अन्य विभागों की भर्तियों में आवेदन के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment