Searching...
Saturday, February 7, 2026

UPSSSC: अर्हता परीक्षण को आनलाइन जमा होंगे चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

अर्हता परीक्षण को आनलाइन जमा होंगे चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं


लखनऊ : विभिन्न रिक्तियों की मुख्य परीक्षा के बाद शार्टलिस्ट (चयनित) अभ्यर्थियों को अब अभिलेखों के परीक्षण के लिए प्रमाणपत्र लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें आयोग की वेबसाइट पर ही प्रमाणपत्र अपलोड करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए माड्यूल विकसित किया जा रहा है।


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाता है। मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को अर्हता-अभिलेख परीक्षण के लिए शार्टलिस्ट किया जाता है। 

परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित सभी मूल प्रमाणपत्रों, अभिलेखों और उनकी स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियों सहित आयोग कार्यालय बुलाया जाता है। अब इन प्रमाणपत्रों को आनलाइन लेने के लिए आयोग द्वारा एनआइसी के माध्यम से एक आनलाइन माड्यूल विकसित कराया जा रहा है। 

इसके बाद अर्हता व आरक्षण आदि से संबंधित समस्त प्रमाणपत्र-अभिलेख केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in के माध्यम से ही अपलोड किए जाएंगे और उनके ही आधार पर चयन की कार्यवाही की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए अभिलेखों, प्रमाणपत्रों की स्वीकृति या अस्वीकृति के संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा।

0 comments:

Post a Comment