Searching...
Sunday, July 29, 2018

एलटी ग्रेड : सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, 51 अभियुक्त गिरफ्तार, एसटीएफ ने टीम वर्क से हांसिल की बड़ी सफलता

लखनऊ/इलाहाबाद : इलाहाबाद के लालापुर क्षेत्र के रहने वाले गिरोह के सरगना ओम सहाय ने स्वीकार किया कि वह बहुत दिनों से इस धंधे में है। एलटी गेड परीक्षा में बैठाने के लिए उसने बिहार से सॉल्वर बनाए थे। अभ्यर्थियों से उनके मूल प्रमाण पत्रों के साथ ही दो लाख एडवांस और पोस्ट डेटेड चेक ले लिए गए थे। प्रत्येक अभ्यर्थी से 14 से 15 लाख रुपये में बात हुई थी। परीक्षा पास होने के चेक कैश कराया जाता और उसके बाद मूल प्रमाणपत्र वापस किए जाने थे। कुछ अभ्यर्थियों के कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर विवरण अभ्यर्थी का तथा फोटो सॉल्वर की लगाई गई थी। सॉल्वरों को 50 हजार रुपये में बुलाया गया था। सरगना ओम सहाय और उसकी पत्नी नीलम दोनों ही कौशांबी में फर्जी टीईटी का सर्टिफिकेट लगाकर टीचर की नौकरी भी पा गए थे। बाद में दोनों को बर्खास्त कर दिया गया था।

एसटीएफ मुख्यालय टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त : 1- वरुण कुमार सिंह, ग्राम दीदार का पुरवा थाना-धाता, फतेहपुर (एक्सरे टेक्निशियन जिला चिकित्सालय, कानपुर नगर) 2- धीरेन्द्र सिंह, ग्राम मदियापुर, थाना-धाता जिला-फतेहपुर। (फार्मासिस्ट, स्वरूप रानी, मेडिकल कालेज, इलाहाबाद)3- राजेन्द्र कुमार, ग्राम पथखुडी थाना-जरिया हमीरपुर। हाल-पता 11/323 विकास नगर लखनऊ। (डाक्टर)4- शशीन गुप्ता, निवाली कोट बाजार, राठ जिला हमीरपुर। हाल-पता 14 बुलन्दबाग, वजीरगंज लखनऊ। (डाक्टर)5- हरिश्चन्द्र सिंह ग्राम, धाव थाना-कोराव इलाहाबाद। (प्रवक्ता, आदर्श ग्राम सभा इंटर कालेज, चरवां, इलाहाबाद।)6- प्राणदेव उर्फ छोटू पुत्र सूकरू प्रसाद, ग्राम बेलाई थाना-धाता फतेहपुर। -अभ्यर्थी 7- अरविन्द सिंह उर्फ बब्लू, -धाता सब्जी मार्केट रावण मैदान फतेहपुर। -अभ्यर्थी8-रंजीत, निकट पुलिस चौकी सहसों, इलाहाबाद। -अभ्यर्थी 9- कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कल्लू -शंकर बाजार वलदाऊगंज थाना कर्वी जिला चित्रकूट।-अभ्यर्थी 10- रावेन्द्र सिंह- ग्राम भगतपुरा, अलवारा थाना-पश्चिम शरीरा, कौशांबी, -अभ्यर्थी 11-राज कुमार सिंह, जेबी नगर जयंतीपुर सुलेमसराय, इलाहाबाद। -अभ्यर्थी 12- भारत भूषण सिंह - ग्राम नरसिंहपुर कवरहा थाना धाता फतेहपुर। (बिचौलिया) 13- जगदीश सिंह, महेन्द्र नगर मुंडेरा थाना धूमनगंज इलाहाबाद। (बिचौलिया) 14- घनश्याम पाल ग्राम घनवासिया थाना भगरोई, प्रतापगढ़। 15- सतीश कुमार सरोज निवासी-जयसवान थाना हथिगांव, प्रतापगढ़। (बिचौलिया) 16- सतीश कुमार त्रिपाठी निवासी- जुदापुर बीहर, थाना होलागढ़, इलाहाबाद। 17- डा. रवि प्रकाश वर्मा, निवासी अकबरपुर थाना ताल गांव, सीतापुर हाल पता डी-5, सेक्टर एफ अलीगंज लखनऊ (बिचौलिया)18- गनेश प्रसाद ग्राम हसनपुर पोस्ट तेरही, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़। -अभ्यर्थी 19-उदित निशांक, ग्राम बडावत, थाना विनौली, जनपद बागपत।-अभ्यर्थी 20- उत्कर्ष सिंह, ग्राम कालूपुर पोस्ट बसुआ खखेरू जनपद फतेहपुर। (बिचौलिया) 21-विनोद सिंह, ग्राम घटवासीपुर थाना खखेरू जनपद फतेहपुर। (बिचौलिया) 22-देव नारायण यादव ग्राम बभनौली थाना औराई जिला भदोही। 23-सूर्य कुमार यादव, निवासी पटखौली थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़। (बिचौलया) 24- रवि कांत मौर्य उर्फ गोल्डन, ग्राम खडीचा थाना मधुबन जिला मऊ। (बिचैलिया) 25- गोविंद जायसवाल, ग्राम कैंपियरगंज जिला गोरखपुर। (बिचौलिया) 26-मापति दुबे, वृंदावन योजना रायबरेली रोड, लखनऊ 27- मंगल सिंह, निवासी सरैया, मीरजापुर। (बिचौलिया) 28-रामेश्वर सिंह, कुबॉखुर्द थाना चुनार जिला मीरजापुर। (बिचौलिया) 29-संकल्प तिवारी, बेना झाबर कालोनी, थाना कर्नलगंज, कानपुर नगर। (बिचौलिया) 30- यशवंत कुमार, खंडवा डीह थाना सदियापुर, गाजीपुर। (बिचौलिया) 31-सचिन कुमार यादव, ग्राम भटौली थाना महाराजगंज, जौनपुर। (बिचौलिया) 32-मनीष यादव, गोरियापुर थाना बक्सा जिला जौनपुर। (बिचौलिया) 33-शुभम प्रजापति, मानसनगर, कृष्णानगर, लखनऊ। (बिचौलिया) 34-अजय कुमार, बाग का पुरवा थाना तालग्राम, कन्नौज।

मथुरा में गिरफ्तार अभियुक्त : 1- लव उर्फ मृत्युंजय कुमार, चंगोडीह थाना खैरा, जमुई, बिहार।

साल्वर कानपुर नगर में पकड़े गए अभियुक्त : 1- हरेराम, भोजपुर, पीरा, बिहार। (साल्वर) 2- दीपेश कुमार, ग्राम दामापुर इनाऊ, मदनीपुर थाना मलवा फतेहपुर। -अभ्यर्थी 3- अनुज कुमार पाण्डेय, ग्राम सरसेक्टवा मंझनपुर कौशाम्बी। (बिचौलिया) 4- अमान अहमद, अहमदपुर पावन थाना पुरामुख्ती, इलाहाबाद।

अभियुक्तों से हुई बरामदगी : बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, 58 मोबाइल, घड़ी, एटीएम, पैन कार्ड, तीन चार पहिया वाहन, चेकबुक आदि।

0 comments:

Post a Comment