Searching...
Sunday, July 5, 2015

बिजली विभाग में 22 हजार नौकरियां, कॉरपोरेशन प्रबंधन ने भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा

पावर कॉरपोरेशन 22 हजार युवाओं को नौकरी देगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निदेशक मंडल ने नई भर्ती किए जाने पर अपनी मुहर लगा दी है। कॉरपोरेशन प्रबंधन ने भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक सरकार की अनुमति मिलने के बाद अगस्त महीने से भर्ती प्रक्रिया की शुरू होने की उम्मीद है।

लगभग 22 हजार पदों पर नई भर्ती बिजली सप्लाई के लिए तैयार मिशन 2016 के तहत की जानी है। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने 2016 से राज्य में 24 घंटे बिजली सप्लाई व्यवस्था संभालने के लिए कम से कम 30 हजार अफसरों व कर्मचारियों की आवश्यकता जताई थी। पावर कॉरपोरेशन निदेशक मंडल ने फिलहाल अलग-अलग पदों पर कुल 21,068 अधिकारियों-कर्मचारियों की भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। नई भर्ती से 9,000 से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों को मिशन 2016 के लिए नए बनने वाले 800 उपकेंद्रों पर तैनात किया जाना है। 


2 comments: