नौसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
नौसेना : 14 मार्च से शुरू हो गया आदला आवेदन, छह अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि
प्रयागराज : भारतीय नौसेना में अग्निवीर (एसएसआरएमआर) और एसएसआर (मेडिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन 14 मार्च यानी शनिवार से शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि छह अप्रैल है। अग्निवीर एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के लिए उम्मीदवार का गणित और भौतिकी के साथ 10+2 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, अथवा उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आटोमोबाइल या कंप्यूटर साइंस में 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा कोर्स पूरा किया हो।
वहीं अग्निवीर एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवा पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त एसएसआर (मेडिकल) के लिए विशेष योग्यता तय की गई है, जिसमें बायोलाजी, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 10+2 में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर देबार्थो घर ने बताया कि यह अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है कि वह राष्ट्रसेवा को चुनें। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in या www.ssc.gov.in पर सीधे किया जा सकता है। वेबसाइट पर इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां भी उपलब्ध करा दी गई है।
एयरफोर्स में 'अग्निवीर वायु' की भर्ती शुरू, खिलाड़ियों से मांगा आवेदन
प्रयागराज : भारतीय थल सेना और नौ सेना में जिस तरह से अग्निवीर की भर्ती की जा रही उसी क्रम में भारतीय वायुसेना ने भी अभ्यर्थियों के लिए अपने द्वार खोल दिए है। हैं। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु (स्पोर्ट्स) के तहत अविवाहित पुरुष खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप एक एथलीट हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। इसके लिए आनलाइन आवेदन 23 मार्च से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च होगी।
चयन ट्रायल आठ से 10 अप्रैल तक होगा। योग्यता केवल यह रखी गई है कि वह संबंधित खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हों और अविवाहित हो। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in/
CASBSPM पर जाकर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी, जिन खिलाड़ियों ने हाल ही में पदक जीते होंगे, उनके लिए भी वायुसेना में शामिल होने का यह वरीयता पूर्ण अवसर होगा। वायुसेना की ओर से इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। ट्रायल की प्रक्रिया नई दिल्ली में पूरी की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment