Searching...
Monday, March 30, 2026

अधिशासी अधिकारी समेत 2285 पदों पर होगी भर्ती, मुख्य परीक्षा के लिए 29 मई से 18 जून तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना

अधिशासी अधिकारी समेत 2285 पदों पर होगी भर्ती,  मुख्य परीक्षा के लिए 29 मई से 18 जून तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना


लखनऊ। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त अधिशासी अधिकारी समेत 2285 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। इसके मुताबिक 29 मई से 18 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है।

आयोग के मुताबिक मुख्य परीक्षा में सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी 2025) में शामिल हो चुके हैं और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया हो। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी उनके पीईटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार होगी।

शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पीईटी में वास्तविक स्कोर अथवा नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त करने वालों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।


0 comments:

Post a Comment