लखनऊ। प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 12 विभागों में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी / सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकीय) के 929 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन 21 अप्रैल से 11 मई तक लिए जाएंगे। संशोधन 18 मई तक होंगे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से शुक्रवार को इसकी सूचना जारी की गई।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) के 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। आवेदन https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन होंगे। शुल्क 25 रुपये है। किसी विवि से गणित या गणितीय सांख्यिकीय या वाणिज्य या अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता वाले पात्र होंगे। डीओईएसीसी सोसायटी द्वारा प्रदान किया गया कंप्यूटर में ओ-स्तरीय डिप्लोमा या एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment