Searching...
Sunday, March 8, 2026

अग्निवीर भर्ती : बरेली में 11 से 19 मार्च तक 12 जिलों के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे

अग्निवीर भर्ती : बरेली  में 11 से 19 मार्च तक 12 जिलों के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे

बरेली। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के बीच अभ्यर्थी तैयारियों में जुटे हैं। जाट रेजीमेंट सेंटर में 11 से 19 मार्च तक 12 जिलों के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। 20-21 मार्च को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल कराने के साथ 22-23 को उनके प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

बोर्ड की ओर से दिन व जिलावार अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा के लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। एनसीसी की 21वीं यूपी बटालियन के बीएचएम (ड्रिल इंस्ट्रक्टर) नरपत बिश्नोई ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में शारीरिक परीक्षा में दौड़, चिनअप, बैलेंसिंग वॉल व नौ फिट डिश के राउंड होंगे। 

1600 मीटर दौड़ 5.51 मिनट में पूरे करने वाले अभ्यर्थी को पूरे 60 अंक मिलेंगे। समय के हिसाब से क्रमशः 48, 36, 24 अंक मिलेंगे। चिनअप के लिए 40 नंबर का राउंड होगा। पूरे 10 चिनअप लगाने वाले को 40 अंक मिलेंगे। इसके बाद बैलेंसिंग वॉल और फिर नौ फिट डिश का राउंड है। 




अग्निवीर भर्ती रैली में सीतापुर, श्रावस्ती समेत 12 जिलों के अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़, 
बरेली में 11 से 23 मार्च तक भर्ती


बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जाट रेजीमेंट केंद्र में 11 से 23 मार्च तक भर्ती रैली होगी। ये जानकारी बृहस्पतिवार को जाट रेजीमेंट केंद्र के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक में दी गई। 


एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम को सैन्य अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कराया। सभी विभागों को आपसी सहयोग से कार्य के निर्देश दिए। एडीएम सिटी ने भीड़ नियंत्रण, पेयजल, विश्राम स्थल, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, प्रकाश व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए कहा। परिवहन, स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था के निर्देश दिए।


 सैन्य अफसरों ने निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने, किसी अड़चन पर सेना भर्ती कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क करने के लिए कहा। 

रैली में बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

0 comments:

Post a Comment