लखनऊः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 21 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने लेखपाल के 7,994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया है।
इन अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के स्कोर के आधार पर किया गया है। इसके अलावा अवर अभियंता (सिविल) की मुख्य परीक्षा की तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। यह परीक्षा तीन मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर परीक्षाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment