परिवहन निगम करेगा 2584 महिला परिचालकों की भर्ती
महिलाओं को उनके गृह जनपद वाले डिपो में ही जाएगा रखा
संविदा पर भर्ती के लिए रोजगार मेलों का होगा आयोजन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 2584 महिला परिचालकों के संविदा के आधार पर भर्ती करेगा। संविदा पर भर्ती के लिए परिवहन निगम विभिन्न शहरों में रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। महेलाओं को उनके गृह जनपद वाले डिपो में ही रख जाएगा, जिससे उन्हें अपने घर के नास ही काम करने का अवसर मिल सके।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है और इसके साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र या भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य अथवा राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र हैं, उन्हें मेरिट में पंच प्रतिशत अतिरेक्त भारांक दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों क उत्तर प्रदेश रष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना भी आवश्यक है। चयनित नहिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के समान ही पारिश्रमिक दिया जाएगा। इन्हें प्रति किलोमीटर 2.16 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी पांच हजार हजार किलोमीटर करने पर तीन हजार रुप्ये प्रोत्साहन अतिरिक्त दिया जाएगा। साथ ही ईपीएफ, मुफ्त यात्र पास व रात्रि भत्ता भी दिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा और प्रयागराज में, 28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी में, 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन और आजमगढ़ में तथा एक अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में मेले लगाए जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।
यूपी परिवहन निगम में 2584 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती
लखनऊ । यूपी परिवहन निगम में रोजगार मेला लगाकर 2584 महिला संविदा परिचालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए आवेदकों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन का सदस्य होना या एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इंटरमीडिएट योग्यता संग सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित कर सीधे संविदा परिचालक रखा जाएगा।
एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को 5% वेटेज भी दिया जाएगा। महिला परिचालकों को संविदा चालकों/परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment