Searching...
Monday, November 20, 2023

अग्निवीर भर्ती रैली आगरा में 04 से 16 दिसम्बर के मध्य

अग्निवीर भर्ती रैली आगरा में 04 से 16 दिसम्बर के मध्य


आगराः सेना भर्ती कार्यालय की ओर से चार से 16 दिसंबर के मध्य अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। एकलव्य स्टेडियम में होने वाली रैली में 12 जिले के 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही सेना ने अभ्यर्थियों को सतर्क रहने और दलालों से दूर रहने के लिए कहा है।


सेना भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिला है तो वह इंडियन आर्मी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी अनुचित साधन का सहारा न लें। सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है।


उन्होंने बताया कि रैली में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, इटावा, झांसी, ललितपुर, हाथरस, जालौन और कासगंज के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 13 हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया है। पद में अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर टेक्निकल, जीडी, ट्रेडसमैन (8वीं और 10वीं पास) शामिल हैं।


उधर, एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि एकलव्य स्टेडियम में सुरक्षा के इंतजाम होंगे। मेडिकल, पीने का पानी सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आइएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर और फाउंड्री नगर डिपो से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा।

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.