चयन बोर्ड को एक साल में शिक्षक भर्ती करने का उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश।
चयन बोर्ड को एक साल में शिक्षक भर्ती करने का निर्देश
प्रयागराज | वरिष्ठ संवाददाता**30 Aug 2019
उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार और सदस्यों को अक्टूबर से शुरू हो रही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती एक साल में पूरी करने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में चयन बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की।
चयन बोर्ड ने नई भर्ती दो साल में पूरी करने का टाइम टेबल हाईकोर्ट में दिया है। इस पर आपत्ति करते हुए डिप्टी सीएम ने यह भर्ती एक साल में पूरी करने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार मंत्री ने टीजीटी-पीजीटी 2016 की भर्ती भी छह महीने में फाइनल करने को कहा। टीजीटी 2016 से जीव विज्ञान समेत आठ विषय हटाने के मामले का निस्तारण दो दिन में करने के निर्देश चयन बोर्ड व यूपी बोर्ड को दिए। टीजीटी जीव विज्ञान के 304 पदों के लिए सर्वाधिक 67005 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन चयन बोर्ड ने बाद में यह कहते हुए इन अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया की यह विषय हाईस्कूल स्तर पर नहीं है।
लंबित भर्तियों को जल्द पूरा करे चयन बोर्ड, उपमुख्यमंत्री ने कहा- पारदर्शी हो भर्ती प्रक्रिया, नहीं आनी चाहिए कोई शिकायत।

0 comments:
Post a Comment