सहायताप्राप्त कालेजों में 289 प्रधानाचार्य और चयनित
August 09, 2019
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज : लंबे इंतजार के बाद अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक कॉलेजों के लिए और प्रधानाचार्यो का चयन हुआ है। उन सभी को कालेज भी आवंटित कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र से गुरुवार को प्रदेश के तीन मंडलों के लिए 289 प्रधानाचार्यो के चयन का परिणाम जारी हुआ है।
चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 में 955 प्रधानाचार्य पदों के लिए विज्ञापन जारी करके आवेदन मांगे थे। इसका साक्षात्कार 2014 में शुरू हुआ। इंटरव्यू में गड़बड़ी होने पर हाईकोर्ट ने चयन परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी। तब तक कानपुर मंडल को छोड़कर अन्य का साक्षात्कार हो चुका था।
काफी दिनों तक रिजल्ट पर जारी स्थगनादेश को रद कराने का प्रयास हुआ। कुछ माह पहले कोर्ट ने चयन बोर्ड को रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया, फिर भी उसका अनुपालन नहीं हो रहा था। अब सचिव की ओर से प्रदेश के तीन मंडलों का रिजल्ट जारी हुआ है।
इसमें आजमगढ़ मंडल में 68, आगरा में 123, प्रयागराज में 98 समेत कुल 289 प्रधानाचार्यो का चयन किया गया है।
चार मंडलों का रिजल्ट आ चुका : चयन बोर्ड ने 29 जुलाई को ही प्रदेश के चार मंडलों सहारनपुर, मीरजापुर, वाराणसी व लखनऊ के लिए इसी भर्ती के तहत 163 संस्थाओं के लिए प्रधानाचार्यो का परिणाम जारी किया था। उस हिसाब से अब तक सात मंडलों का परिणाम आ चुका है, अभी इससे अधिक मंडलों का रिजल्ट लंबित है।

0 comments:
Post a Comment