Searching...
Wednesday, January 21, 2026

शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों को जल्द मिलेंगे 865 कनिष्ठ सहायक, 265 कनिष्ठ सहायक और 135 आशुलिपिक स्टेनो के रिक्त पदों का अधियाचन भी भेजा गया

शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों को जल्द मिलेंगे 865 कनिष्ठ सहायक, 265 कनिष्ठ सहायक और 135 आशुलिपिक स्टेनो के रिक्त पदों का अधियाचन भी भेजा गया

यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग को चयन के लिए भेजा गया था अधियाचन

प्रयागराज। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं इकाइयों को जल्द ही 865 कनिष्ठ सहायक मिलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग लखनऊ को इन पदों पर चयन के लिए अधियाचन भेजा गया था। आयोग की ओर से भर्ती परीक्षा कराई जा चुकी है और अब अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय को चयन सूची का इंतजार है। 


एडी बेसिक कामता प्रसाद पाल ने अनुसार, चयन सूची मिलने के बाद विभिन्न कार्यालयों में तैनाती की जाएगी। यहीं नहीं, एडी बेसिक कार्यालय की ओर से 265 कनिष्ठ सहायक और 135 आशुलिपिक स्टेनो के रिक्त पदों का अधियाचन भी भेजा गया है। शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के 3400 से अधिक पद स्वीकृत है। इनमें वर्तमान में 1000 से अधिक पद हैं।

0 comments:

Post a Comment