Searching...
Monday, December 21, 2015

35,774 संविदा सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती

शासनादेश होने के एक महीने के भीतर जिलेवार भर्ती विज्ञापन निकाला जाएगा।

विज्ञापन तिथि से ज्यादा से ज्यादा 10 दिन ही आवेदन के लिए दिए जाएंगे।

आवेदन प्राप्त करने की लास्ट डेट से अधिकतम दस दिन के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

आवेदन के लिए मिनिमम एज 18 और मैक्सिमम एज 40 साल होगी।

सूबे की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए यूपी में अब 35,774 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। इनकी भर्ती का शासनादेश सोमवार को जारी कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के सचिव एसपी सिंह ने जिलों के संबंधित सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे एक महीने के भीतर अपने जिलों में तैनात होने वाले कर्मचारियों के संबंध में भर्ती विज्ञापन जारी कर दें। विभाग के सचिव एसपी सिंह ने बताया कि कार्मिक विभाग ने 2010 में फोर्थ क्लास कर्मचारियों की भर्ती में केवल आउटसोर्सिंग करने के आदेश दिए थे। बीते दिनों इसे सफाई कर्मचारियों के संबंध में शिथिल कर दिया गया है। कैबिनेट ने बीते दिनों कर्मचारियों की भर्ती की मंजूरी दे दी थी। कैबिनेट से मिले अनुमोदन के संदर्भ में ये आदेश जारी किया गया है। एक महीने के भीतर सभी जिलों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

पद के ग्रेड वेतन का न्यूनतम मिलेगा
शासनादेश के तहत व्यवस्था की गई है कि 31 जुलाई 2014 को जारी शासनादेश के तहत सभी सफाई कर्मचारियों को ग्रेड वेतन का न्यूनतम दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य कर्मचारियों को समय-समय पर जो महंगाई भत्ते की धनराशि दी जाती है वह भी इन संविदा सफाई कर्मचारियों को दी जाएगी।शासनादेश में साफ कर दिया गया है कि इन कर्मचारियों की तैनाती के बाद वेतन प्रदेश सरकार की तरफ से नहीं दिया जाएगा। सभी निकायों को अपने स्तर पर इसकी व्यवस्था करनी होगी। वेतन के संदर्भ में शासन कोई अतिरिक्त मदद नहीं देगा।

भर्ती में ये खास
सेवाएं संतोषजनक न पाए जाने पर संविदा सेवाएं समाप्त की जा सकेंगी। पहले से ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों या मैनुअल स्कैवेंजर्स को अर्हता पूरी करने पर नियुक्ति में  मिलेगी वरीयता।

0 comments:

Post a Comment