Searching...
Tuesday, December 1, 2015

भर्ती होंगे 35 हजार सिपाही, लिखित परीक्षा समाप्त, अब मेरिट और दौड़ के अंक होंगे चयन के आधार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) और मुख्य आरक्षी की भर्ती की प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन किया गया है। सिपाही भर्ती से लिखित परीक्षा समाप्त कर दी गयी है। अब मेरिट और दौड़ के अंकों के आधार पर सिपाहियों के रिक्त पदों के सापेक्ष 100 प्रतिशत सीधी भर्ती होगी और मुख्य आरक्षी के सभी पद विभागीय पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भरोसा दिया है कि जल्द ही 35 हजार सिपाहियों की भर्ती नई प्रक्रिया से की जाएगी। 1मंगलवार को कैबिनेट ने नई भर्ती नियमावली को मंजूरी दी है। इसके पहले भी छह बार पुलिस भर्ती नियमावली में बदलाव किया जा चुका है। नई नियमावली से होने वाली भर्ती में सिपाहियों का वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2000 रुपये होगा। शुरुआत में इन्हें करीब 18 हजार रुपये मिलेंगे। सीधी भर्ती के पदों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अधिकार रहेगा। दसवीं और बारहवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेष्ठता सूची बनेगी। इसका सत्यापन संबंधित बोर्ड द्वारा किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 18 से 22 और महिलाओं के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष की आयु निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूट के प्रावधानों के अनुसार मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment