सेना भर्ती रैली की तिथियां घोषित, तैयारियां पूरी
जागरण संवाददाता, कानपुर: सेना भर्ती रैली की जिलेवार तिथियां घोषित कर दी गई हैं। भर्ती रैली 26 सितंबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर तक चलेगी। इसके लिए सेना द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। लखनऊ से सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों की टीम और कर्मचारियों ने कानपुर में डेरा डाल दिया है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय सैन्य प्रशासन के अलावा 14 ब्रिगेड की टीम कैवलरी ग्राउंड में होने वाले भर्ती रैली की तैयारियां पूरी करने में जुटी है।
यह हैं जिलेवार भर्ती की तिथियां
26 सितंबर: बाराबंकी
27 सितंबर: कन्नौज की छिबरामऊ तहसील
28 सितंबर: कन्नौज की तिर्वा तहसील, उन्नाव की बीघापुर तहसील और कन्नौज
29 सितंबर: उन्नाव, फतेहपुर की खागा तहसील
30 सितंबर: फतेहपुर
1 अक्टूबर: गोंडा
2 अक्टूबर: कानपुर देहात की डेरापुर, रसूलाबाद और सिकंदरा तहसील
3 अक्टूबर: कानपुर देहात की अकबरपुर और भोगनीपुर तहसील
4 अक्टूबर: कानपुर नगर की कानपुर तहसील
5 अक्टूबर: कानपुर नगर की कानपुर व बिल्हौर तहसील
6 अक्टूबर: कानपुर नगर की घाटमपुर तहसील और औरैया की औरैया तहसील
7 अक्टूबर: औरैया की बिधनू तहसील और महोबा
8 अक्टूबर: बांदा व हमीरपुर
9 अक्टूबर: चित्रकूट व लखनऊ
उम्र सीमा
सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए उम्र सीमा साढ़े सत्रह वर्ष न्यूनतम व 21 वर्ष अधिकतम है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए उम्र सीमा साढ़े सत्रह वर्ष न्यूनतम व 23 वर्ष अधिकतम है।
26 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच कैवलरी ग्राउंड में होनी है भर्ती प्रक्रिया
लखनऊ से भर्ती बोर्ड के सैन्य अधिकारियों ने कानपुर में डाला डेराइन पदों पर होनी हैं भर्ती
सोल्जर जनरल ड्यूटी
सोल्जर क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्निकल
सोल्जर टेक्निकल
सोल्जर नर्सिग असिस्टेंट
सोल्जर ट्रेड मैन
0 comments:
Post a Comment