Searching...
Friday, November 20, 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा -2026 की संक्षिप्त विज्ञप्ति देखें

पीसीएस-जे के 365 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 21 दिसंबर तक मिलेगा मौका, विज्ञापन जारी होने की तिथि तक कम से कम एक वर्ष की विधिक प्रैक्टिस जरूरी

प्रयागराज : उत्तर जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2026 यानी पीसीएस-जे के 365 पदों के लिए शुक्रवार से आनलाइन आवेदन शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-जे का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि भी यही निर्धारित की गई है। इस भर्ती में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव विधिक प्रैक्टिस की अनिवार्यता को लेकर है। पहले तीन वर्ष की वकालत का अनुभव अनिवार्य किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन में अब विज्ञापन जारी होने की तिथि तक कम से कम एक वर्ष की विधिक प्रैक्टिस जरूरी होगी। इसकी गणना संबंधित राज्य बार काउंसिल में प्रोविजनल नामांकन अथवा पंजीकरण की तिथि से की जाएगी।

आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के संक्रमणकालीन निर्देशों के तहत एलएलबी परीक्षा उत्तीर्ण करने से 21 अगस्त 2026 तक की अवधि को भी सक्रिय वकालत माना है। इस अवधि के लिए अलग से प्रैक्टिस प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में हिंदी का गहन ज्ञान होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम प्रक्रिया से कम से कम 72 घंटे पहले ओटीआर पंजीकरण कराना होगा। एक जुलाई 2027 को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 22 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे। सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र 150 अंकों का और कानून का प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा। दोनों के लिए दो-दो घंटे निर्धारित हैं। इस तरह प्रारंभिक परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा में छह प्रश्नपत्र होंगे। सामान्य ज्ञान 200, हिंदी 100, अंग्रेजी 100 और कानून के तीन प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे। मुख्य परीक्षा कुल 1000 अंकों की होगी। इसके बाद 100 अंकों का साक्षात्कार होगा।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा -2026 की संक्षिप्त विज्ञप्ति देखें 

 

0 comments:

Post a Comment