पेपर लीक रोकेंगे सेवानिवृत्त सैनिक और केंद्रीय कर्मी, परीक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की NTA की तैयारी, स्वतंत्र पर्यवेक्षकों का बनेगा स्थायी पूल
तीन श्रेणियों में पर्यवेक्षकों के पैनल, सरकारी स्कूल-कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक-प्रोफेसर भी
नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियां रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में जुट गई है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की निगरानी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों, अर्द्धसैनिक बलों के अफसरों और केंद्र व राज्य सरकार के सेवानिवृत्त अफसरों को भी सौंपी जाएगी। एनटीए ने परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क मजबूत करने और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों का स्थायी पूल बनाने के लिए योग्य संस्थानों और संगठनों से आवेदन मांगे हैं।
एनटीए ने इसी सप्ताह दो अलग-अलग अभिरुचि पत्र मांगे हैं। इनमें एक पर्यवेक्षक और दूसरा परीक्षा केंद्रों के पैनल में शामिल होने के लिए है। एनटीए का उद्देश्य परीक्षा चक्र शुरू होने से पहले ही सत्यापित पर्यवेक्षकों का पूल तैयार करना है, ताकि जरूरत के मुताबिक उनकी पहले से ही तैनाती की जा सके। एनटीए के मुताबिक, परीक्षा के दिन हर केंद्र पर स्वतंत्र पर्यवेक्षक तैनात किया जाता है। वह एजेंसी का अपना प्रतिनिधि होता है और सिटी कोऑर्डिनेटर व केंद्र अधीक्षक से अलग जिम्मेदारी निभाता है। वह परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा व सुचारु संचालन पर नजर रखना है। सीधे एनटीए को रिपोर्ट देता है
इस बार से ऐसी गलतियों की चार स्तरों पर हो रही जांच, पिछले कुछ सालों से बड़ी संख्या में सामने आ रही थीं गलतियां
इन गड़बडियों से एनटीए की क्षमता पर भी उठ रहे थे सवाल, यूजीसी नेट व जेईई मेन में देखने को मिलेगा यह सुधार
नई दिल्ली: यूजीसी नेट, जेईई मेन सहित राष्ट्रीय स्तर को दूसरी परीक्षाओं में पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से प्रश्नों और अनुवाद से जुड़ी गलतियां सामने आ ही थीं, उससे बचने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस बार पहले से सतर्क है। जिसमें प्रश्नों और उसके अलग-अलग भाषाओं में होने वाले अनुवाद की चार स्तरों पर जांचने का फैसला लिया है।
सबसे पहले इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि जो प्रश्न तैयार किए जा रहे हैं, उनमें तथ्यात्मक रूप से कोई गलती न हो। मान जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में होने वाली यूजीसी नेट मेन की परीक्षा में वह सुधार देखने को मिलेगा। व्याकरण व अनुवाद को लेकर कोई गलती न हो, इसके लिए भी एनटीए, प्रभावी कदम उठा ही है। वह प्रश्न के साथ उत्तर के विकल्प दिए जा रहे हैं, उनमें सही विकल्प मौजूद हैं या नहीं, इसके अतिरिक्त प्रश्न सही फार्मेंट में ही तैयार हैं और उनकीटाइपिंग में कहीं कोई गलते न हो, इन चीजों पर भी नजर रखी जा रही है।
एनटीए से जुड़े सूत्रे से मनें तो पिछले साल यूजीसी नेट में जिस तरह से बड़े पैमाने पर त्रुटियां देखने को मिली थीं, इसके बाद तो काफी सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान प्रश्नों और अनुवाद एवं जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगाई गई है, जो गोपनीय तरीके से परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बैंक को तैयार कर रही है। पिछले साल प्रश्नों से जुड़ी बड़े पैमाने पर त्रुटियों के मिलने के बाद एनटीए ने लंबे समय से जुड़े करीब छह सौ विशेषों से हटा दिया था। साथ ही नए सिरे से विशेषज्ञों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। जो अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से सभी परीक्षाओं में प्रश्नों की त्रुटियां देखने को मिल रही में। इसके चलते कई बार प्रश्नों को रद भी करना पड़ा था।। पिछले साल तो यूजीसी के तीन विषयों की परीक्षाओं में इतनी अधिक त्रुटियां मिली थीं कि एनटीए को उन विषयों की पूरी परीक्षा को ही रद करना पड़ा था। इससे पहले नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनटीए पहले से मुश्किलों में घिरी हुई थी।
0 comments:
Post a Comment