Searching...
Monday, November 23, 2026

आरक्षित श्रेणी का दावा कर बाद में अनारक्षित वर्ग में जाने का विकल्प नहीं चुन सकता अभ्यर्थी : हाईकोर्ट

आरक्षित श्रेणी का दावा कर बाद में अनारक्षित वर्ग में जाने का विकल्प नहीं चुन सकता अभ्यर्थी : हाईकोर्ट

ऑनलाइन आवेदन में गलती से कर लिया ईडब्ल्यूएस श्रेणी का चुनाव

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित श्रेणी का दावा करने के बाद चयन के अंतिम चरण में अपनी सुविधा के अनुसार अनारक्षित श्रेणी में विचार करने की मांग नहीं की जा सकती। अनारक्षित श्रेणी ऐसा वैकल्पिक रास्ता नहीं है जिसका इस्तेमाल अभ्यर्थी अपनी मूल घोषणा पर आयोग की कार्रवाई के बाद कर सके। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकलपीठ ने प्रयागराज के मोहित कुमार की याचिका खारिज कर दी है। 


याची ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 16 अक्तूबर को जारी अधिसूचना को चुनौती देते हुए अपनी अभ्यर्थिता बहाल करने और नियुक्ति के लिए उसके नाम की संस्तुति करने का निर्देश देने की मांग की थी। उसका कहना था कि वर्ष 2021 की भर्ती के ऑनलाइन आवेदन में गलती से ईडब्ल्यूएस श्रेणी भर गई थी जबकि वह अनारक्षित वर्ग का अभ्यर्थी है। उसके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र भी नहीं था। उसने दो मई 2026 को हलफनामा देकर गलती स्वीकार की और अनारक्षित श्रेणी में विचार करने का अनुरोध किया था।

याची लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद पांच मई को साक्षात्कार में शामिल हुआ। इस दौरान उसने आयोग को एक अन्य शपथपत्र देकर 20 मई तक ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

आयोग ने उसे अनंतिम रूप से साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दी। 25 जून को जारी चयन सूची में उसका नाम चौथे स्थान पर था लेकिन चयन अनंतिम रखा गया। बाद में आयोग ने उसकी अभ्यर्थिता निरस्त कर रिक्त पद पर सूरज सिंह के चयन की संस्तुति कर दी। याची ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी।

याची अधिवक्ता ने दलील दी कि उसने ईडब्ल्यूएस श्रेणी का कोई लाभ या छूट नहीं ली और सामान्य श्रेणी के अनुरूप आवेदन शुल्क जमा किया था। उसका चयन मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में होना चाहिए था।

0 comments:

Post a Comment