प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को बड़ा झटका देते हुए सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक (एपीओ प्री) परीक्षा-2025 के 30 अप्रैल 2026 को घोषित परिणाम और आयोग द्वारा नौ जनवरी 2020 को जारी कार्यालय ज्ञाप को रद्द कर दिया है।
हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम नए सिरे से जारी कर उसके आधार पर मुख्य परीक्षा आयोजित की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने पंकज वर्मा व अन्य की याचिका पर उनके अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी, आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी व अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल को सुनकर दिया है।
याचियों ने की थी आपत्तिः
याचियों ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और आयोग के नौ जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञाप को चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि आयोग नेप्री की श्रेणीवारसूची तैयार करते समय अनारक्षित श्रेणी को केवल सामान्य वर्ग मान लिया। आयोग ने स्वीकार किया कि प्रारंभिक परीक्षा में 321 ओबीसी और 43 एससी अभ्यर्थियों ने अनारक्षित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे। रुका परिणाम P06
शीर्ष अदालत के फैसलों का हवाला दिया
कोर्ट ने इंद्रा साहनी, सौरव यादव और राजत यादव में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि किसी एक वर्ग के लिए आरक्षित कोटा नहीं है, बल्कि यह योग्यता (मेरिट) के आधार पर सभी वर्गों के लिए खुली है।
आयोग नियोक्ता नहीं है
कोर्ट ने कहा कि लोक सेवा आयोग परीक्षा कराने वाली संस्था है, न कि नियोक्ता। संविधान के अनुच्छेद 320(4) के तहत आरक्षण की नीति या उसके तौर-तरीके तय करने का अधिकार केवल राज्य सरकार और विधायिका के पास है। आयोग के पास ऐसा कार्यालय ज्ञाप जारी करने की विधायी क्षमता नहीं है। आयोग को अब नियमों के अनुरूप प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम फिर से तैयार करना होगा।
एपीओ भर्ती का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम रद, सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 का परिणाम 30 अप्रैल को किया गया था घोषित
प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में उप्र लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती -2025 की प्रारंभिक परीक्षा का 30 अप्रैल को घोषित परिणाम रद कर दिया है। आयोग को प्रारंभिक परीक्षा की नई मेरिट सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने पंकज वर्मा व अन्य की याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया है।
लगभग 182 पदों के लिए हुई परीक्षा में आयोग ने श्रेणीवार सूची बनाई थी और अनारक्षित श्रेणी को केवल उन अभ्यर्थियों तक सीमित रखा था, जिन्होंने आरक्षण का दावा नहीं किया था। आयोग ने स्वीकार किया कि 321 ओबीसी और 43 एससी अभ्यर्थियों ने अंतिम चयनित अनारक्षित अभ्यर्थी से अधिक अंक हासिल किए, फिर भी उन्हें अपनी आरक्षित श्रेणी में रखा गया। इस कारण उनसे कम अंक पाने वाले आरक्षित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से बाहर हो गए।
कोर्ट ने कहा कि सामान्य श्रेणी सभी के लिए खुली है और इसे केवल गैर-आरक्षित अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित नहीं किया जा सकता। मेधावी आरक्षित अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में रखना आरक्षण नहीं, बल्कि समानता का सिद्धांत है। इस संबंध में कोर्ट ने इंद्रा साहनी, सौरव यादव और राजस्थान हाई कोर्ट बनाम रजत यादव सहित सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला दिया। उसने कहा कि यह व्यवस्था प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार लागू होना चाहिए।
अदालत ने आयोग के ज्ञापन को भी निरस्त कर दिया। कोर्ट ने आयोग की उन दलीलों को भी खारिज किया कि परीक्षा में शामिल होने के बाद याचिकाकर्ता आपत्ति नहीं कर सकते, उनका दावा काल्पनिक है या मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पक्षकार नहीं बनाया गया। अब पहले सामान्य श्रेणी की सूची मेरिट के आधार पर बनेगी, फिर आरक्षित श्रेणियों की। इसके बाद मुख्य परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
0 comments:
Post a Comment