Searching...
Tuesday, November 4, 2025

RRB : रेलवे में 2569 पदों पर होंगी बंपर भर्तियां

RRB : रेलवे में 2569 पदों पर होंगी बंपर भर्तियां 

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2569 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अलग-अलग जोन में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों पर की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है।


योग्यता

●जूनियर इंजीनियर पद के लिए सिविल / मेकेनिकल/ प्रोडक्शन/ ऑटोमोबाइल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल / कंट्रोल/टूल्स एवं मशीनिंग/ टूल्स एवं डाई मेकिंग/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री हो।

●केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पद के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ बीएससी की डिग्री हो।

●डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट पद के लिए इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये के बीच होगा।

आयु सीमा

●अधिकतम 33 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।

●अधिकतम आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

परीक्षा का प्रारूप

●कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) प्रथम चरण 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

●परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।

●कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) दूसरा चरण 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

●परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।

आवेदन शुल्क

●एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए 250 रुपये। प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर यह राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी।

●अन्य सभी वर्गों के लिए 500 रुपये। प्रथम चरण सीबीटी में उपस्थित होने पर 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी।

●शुल्क ऑनलाइन देना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट :

https://www.rrbapply.gov.in

0 comments:

Post a Comment