Searching...
Tuesday, April 18, 2017

पुलिसकर्मियों के रिक्त चल रहे डेढ़ लाख पदों पर भर्ती शुरू करने का प्रस्ताव, सीएम योगी की हरी झंडी मिलते शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

4:49:00 PM

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चल रहे विभागीय प्रेजेंटेशन में बुधवार को गृह विभाग अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेगा। इसमें भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के वादे को पूरा करने के लिए पुलिसकर्मियों के रिक्त चल रहे डेढ़ लाख पदों पर भर्ती शुरू करने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा जाएगा। प्रमुख सचिव (गृह) ने प्रेजेंटेशन की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। 




भाजपा ने वादा किया था कि पुलिस के सभी रिक्त पदों को एक वर्ष के भीतर दिया जाएगा। गृह विभाग ने कार्ययोजना बना ली है। आरक्षी से लेकर निरीक्षक तक के रिक्त पदों का ब्योरा तैयार है। सवा लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिपाही व उपनिरीक्षक के पद भी शामिल हैं। सांप्रदायिक तनाव से होने वाले पलायन को रोकने के लिए पुलिस में एक विशेष इकाई बनाने की कार्य योजना भी तैयार है। इकाई में पुलिस के साथ एक एसडीएम की तैनाती का भी उल्लेख किया जाएगा। कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस रिकार्ड डिजिटाइज किए जाने और पुलिस बल के भीतरकानून-व्यवस्था की विशेष शाखा स्थापित किए जाने का उल्लेख भी प्रेजेंटेशन में किया जाएगा। जेलों के आधुनिकीकरण और माफियाराज पर अंकुश लगाने की भी तैयारी है। करीब साढ़े छह सौ दागी सिपाही-दारोगा का तबादला किया जा चुका है। यूपी-100 को और की प्रभावी कार्ययोजना का जिक्र भी किया जाएगा। 





मुख्यमंत्री के सामने होने वाले प्रजेंटेशन में पुलिस कर्मियों में अनुशासन का स्तर और ऊंचा करने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिलाने की बात भी रखी जाएगी। प्रजेंटेशन में प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा, डीजीपी जावीद अहमद, मौजूद रहेंगे।


0 comments:

Post a Comment