Searching...
Thursday, June 23, 2016

यूपी 40 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ

लखनऊ : सूबे के नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों) में संविदा पर 40 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। एक ही समाज के बजाय भर्ती में विधिवत आरक्षण व्यवस्था का पालन किया जाएगा। चयन सूची में नामों को साक्षात्कार में मिले अंकों के अनुसार रखा जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में जहां अब संविदा पर 40 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती करने का फैसला किया गया है वहीं 21 दिसम्बर के शासनादेश के तहत चयन समिति के गठन की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब चयन प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षण) अधिनियम-1994 (यथासंशोधित) का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्णय किया गया है। चयन सूची में नामों को साक्षात्कार में प्रदान किए गए अंकों के अनुसार रखा जाएगा।

0 comments:

Post a Comment